फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan addressed the election meeting in Narpatnagar

Rampur: आजम खां बोले- शाह आयोग की कार्रवाई ने इंदिरा गांधी को दे दी थी नई जिंदगी

Sun, 07 May 2023 02:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 May 2023 02:35 PM IST
सार

आजम खां शुक्रवार की रात नरपतनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Azam Khan addressed the election meeting in Narpatnagar
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां ने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि इंदिरा गांधी देश की सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने एक मुल्क के दो टुकड़े कर दिए थे। आपातकाल उनकी गलती थी। लेकिन शाह आयोग की कार्रवाई ने उनको नई जिंदगी दे दे थी। देश में उस वक्त नया-नया टेलीविजन आया था। इंदिरा गांधी जब शाह आयोग की सुनवाई के लिए सफेद साड़ी पहनकर पहुंचतीं थीं तो पूरे हिन्दुस्तान के लोगों के आंखों में आंसू होता था।

विज्ञापन


आजम खां शुक्रवार की रात नरपतनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गलती करने वाले भूल जाते हैं कि इसका नतीजा क्या होगा। इंदिरा गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई। बहुत बुरा हुआ। किसी भी मुल्क में जहां कानून का राज हो वहां चाहे वो इंदिरा गांधी हों या कोई अदना सा आदमी, इस तरह की घटना को सही नहीं ठहराया जा सकता है। इंदिरा गांधी की हत्या एक वजीरे आजम की, एक मां की, एक बेटी की हत्या नहीं थी, बल्कि निजामे जम्हूरी का कत्ल था। इसका नतीजा क्या हुआ, लोगों का जन सैलाब उमड़ आया और राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन वो प्रधानमंत्री बने, ऐसे प्रधानमंत्री जिसके पास लोकसभा में सबसे अधिक एमपी रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंग्रेज हिन्दुस्तान से जाना नहीं चाहते थे। दिल्ली का कनॉट प्लेस और लखनऊ का हजरतगंज उन्होंने हिन्दुस्तान से जाने के लिए नहीं सजाया था। राष्ट्रपति भवन यहां से जाने के लिए नहीं बनवाया था। लेकिन उनको यहां से भगाया किसने, एक लाठी वाले ने। जिसे हम लोग बाबा-ए-कौम के नाम से जानते हैं। उस बापू के खून के छींटे भी इस देश पर हैं। उनके आखिरी शब्द क्या थे -हे राम। आज राम के नाम पर क्या हो रहा है। नफरत फैलाने वालों को यह पता नहीं है कि टीपू सुल्तान का कत्ल करने के बाद अंग्रेजों ने उनकी जो अंगूठी उतारी थी उस पर क्या लिखा हुआ था। यह अंगूठी आज भी ब्रिटेन की म्युजिम में रखा हुआ, कोई भी देख सकता है। उस पर लिखा हुआ राम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed