फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan addressed media

एएमयू को अल्पसंख्यक विवि का दर्जा दिलाने की हो रही कोशिश

Fri, 15 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से अलीगढ़ विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की हिमायत का समर्थन किया है। कहा कि यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन



नगर विकास मंत्री शुक्रवार को जौहर यूनिवर्सिटी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के मुद्दे पर कहा कि अल्पसंख्यकों को जब भी पूरा या अधूरा इंसाफ मिला, वो किसी मुसलमान जिम्मेदार ने ही दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से अलीगढ़ विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की हिमायत किये जाने पर आजम ने कहा कि एक सूबे के मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस हिमायत का स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने इसके लिए पांच वर्ष पहले खत लिखा था, लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्री ने जवाब तक नहीं दिया। जामिया मिलिया को अल्पसंख्यक का दर्जा कपिल सिब्बल ने नहीं होने दिया। आजम ने कहा कि जौहर यूनीवर्सिटी के मामले में भी दो गवर्नरों ने आपत्ति जताई थी। इसे आतंकवादियों का अड्डा तक कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब अजीज कुरैशी को प्रदेश का चार्ज मिला तो उन्होंने बिल पर दस्तख्त कर किए। उन्होंने फतेहपुर में हुए बवाल पर कहा कि लोगों में सहनशीलता नहीं है। वहां जो कुछ हुआ है बहुत निदंनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed