{"_id":"9aaa9d7094361a718286cdd0285325c1","slug":"azam-khan-addresedd-peaple-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदजुबानी से भाजपा बिहार में हारी चुनाव: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदजुबानी से भाजपा बिहार में हारी चुनाव: आजम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां कहा कि बदजुबानी की वजह से भाजपा बिहार में चुनाव हारी है। बिहार विधानसभा के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह की बातें की हैं, उससे इस पद की गरिमा कम हुई है। उम्मीद है कि भाजपा के नेता बिहार की हार से सबक लेंगे।
सबक नहीं लेंगे तो पंजाब, असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भी इनकी हार सुनिश्चित है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में तो इनका सफाया होना तय है। शनिवार को ओवरहेड टैंक के उद्घाटन पर पत्रकारों से आजम खां ने कहा कि मैं तो साक्षी महाराज, साध्वी प्राची अन्य नेताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
इनकी बदजुबानी की वजह से भाजपा का यह हाल हुआ है। बिहार की जनता ने संदेश दे दिया है। बिहार के लोगों ने भाजपा का सफाया करके हिंदुस्तान के भविष्य को बचाया है। नहीं तो भाजपाइयों ने कमजोरों का घर जलाकर दीपावली मनाई होती। आजम खां ने कहा कि मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं।
विज्ञापन
लेकिन दावे के साथ कह सकता हूं कि पंजाब, असम व पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार होगी। यूपी में तो भाजपा का सफाया हो जाएगा। बिहार की तर्ज पर यूपी में महागठबंधन बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हमारी इस मुद्दे पार्टी नेताओं से बात नहीं हुई है।
अगर कोई बात होगी तो बताऊंगा। आजम खां ने कहा कि असहिष्णुता को लेकर हमारे प्रधानमंत्री से विदेश में सवाल पूछे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री बचाव में बुद्ध और गांधी का नाम ले रहे हैं। टीपू सुल्तान की अंगूठी लंदन की म्यूजियम में है, प्रधानमंत्री वहां से लेकर आएं।
आजम खां ने पेरिस में हुए बम धमाकों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रों को आपस में बैठकर इसकी वजह तलाश करनी चाहिए। अमन पूरी दुनिया चाहती है, लेकिन पहल अमेरिका को करनी पड़ेगी।