{"_id":"2d25b2145d99e5242378f1a0bf983db8","slug":"azam-khan-addresedd-peaple-in-rampur-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामी छुपाने को उठा रहे मंदिर का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकामी छुपाने को उठा रहे मंदिर का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए मंदिर का मुद्दा उठाया जा रहा है। ये मामला अभी न्यायालय के विचाराधीन है। सभी को न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
अगर हालात खराब करने की कोशिश की गई तो इसका नुकसान देश को भी होगा। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए राजस्थान से पत्थरों की खेप पहुंचने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम के कई मंदिर हैं, कई महंत भी हैं। सभी अपने-अपने मंदिर को ही असली मंदिर बताते हैं। हमें इस झगड़े में नहीं पड़ना है।
मामला कोर्ट में है तो फैसले का इंतजार करें। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और आरएसएस के समझौते से वहां पर चबूतरे का निर्माण हुआ था। पूजा भी होती है। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बाद भी अगर निर्माण शुरू होता है तो प्रदेश सरकार का क्या रुख होगा।
विज्ञापन
इस सवाल पर आजम खां ने कहा कि सरकार फैसला करेगी। कानून के मुताबिक जो कदम उचित होगा, उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये मुद्दा इसलिए उठाया जा रहा है, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लूटमार जैसी समस्याएं ज्यों की त्यों खड़ी है।
भाजपा ने चुनावों के दौरान जो वादा किया था, अब जनता उसका हिसाब मांग रही है। जनता ध्यान मुख्य मुद्दे से हटाने के लिए मंदिर का मुद्दा उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री को चिंता सता रही है कि आईएसआईएस की जड़े हमारे यहां भी फैल रही हैं। उनको एक बात का ख्याल रखना चाहिए कि अन्याय की कोख से ही अराजकता पैदा होती है, जिसका नुकसान समाज को भी होता है।