फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan addresedd peaple in rampur

28 हजार लोगों को होगी पेयजल आपूर्ति

Sat, 14 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 14 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
azam khan addresedd peaple in rampur
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शनिवार को गांधी पार्क नलकूप के निकट 22 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का लोकार्पण किया। ओवरहेड टैंक से आसपास के करीब 28 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति होगी। जल निगम की ओर से शहर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए जोन वार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



इसमें नगर क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाना प्रस्तावित है। छह ओवरहेड टैंक और 14 नलकूपों का भी निर्माण किया जाना हैं। इनमें दो ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा चुका है, जबकि करीब 110 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। चौदह में दस नलकूपों का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन



इनमें से एक गांधी पार्क नलकूप के निकट नवनिर्मित ओवरहेड टैंक का कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शनिवार को लोकार्पण किया। इसका निर्माण रामपुर पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत जोन नंबर-9 में किया गया। ओवरहेड टैंक की क्षमता 22 लाख लीटर है और इससे करीब 22 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे करीब 28 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति होगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि रामपुर में पेयजल ही नहीं किसी भी मूलभूत सुविधा के लिए जनता को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरपी सिंह, बीएसए श्याम किशोर तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed