फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan addessed people in swar

सिस्टम को खोखला कर रहे लेखपाल : आजम

Sun, 17 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
azam khan addessed people in swar
नगर विकास मंत्री आजम खां लेखपालों के खिलाफ लगातार आ रहा शिकायतों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि लेखपाल सिस्टम को खोखला कर रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे लेखपाल समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने नवाब परिवार पर भी जमकर आरोप लगाए।
विज्ञापन



कहा कि 50 साल तक राज करने वालों ने लोगों को शिक्षा और रोजगार से दूर रखा। नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को स्वार-रामपुर मार्ग स्थित गांव धनौरी के सेंट फ्रांसिस जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोदित कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने विकलांग, विधवा, रिक्शा चालक, वृद्ध लोगों में एक हजार कंबलों का वितरण किया। कहा कि स्वार-टांडा में विकास के लिए पालिकाओं को इतना धन दिया हा कि पालिका अभी तक खर्च नहीं कर सकी है। और धन की जरूरत पड़ेगी तो देंगे। स्वार-टांडा में जर्जर मार्गों का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लालपुर पुल का निर्माण भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा। नगर विकास मंत्री ने लेखपालों की शिकायत पर कहा कि इन्होंने पूरे सिस्टम को खोखला कर दिया है। उन्होंने डीएम से लेखपालों पर नकेल कसने को कहा। इससे पहले नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां का पालिकाध्यक्ष शफीक अहमद अंसारी ने गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।



इस दौरान नसीर खां, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, हामिद गोल्डन, शरीफ अहमद, तौसीफ अंसारी, अफसर खां, इस्लाम हुसैन, हबीब अहमद अंसारी, रईस अहमद, मंजीत सिंह ढींढसा, अफसर अली,जावेद देशप्रेमी, जमीर अहमद खां, अत्तन अंसारी, नाहिद खां, अलीम कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed