फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm kha should be soon heathy

पूर्ण स्वस्थ होने और सहमति के बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाएं आजम खां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
azajm kha should be soon heathy
विज्ञापन

रामपुर। सांसद आजम खां के स्वास्थ्य से संबंधित एक फोटो वायरल होने के बाद सपाइयों में आजम खां की सेहत को लेकर चिंता है। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने आजम खां के साथ अस्पताल में उनके परिवार के एक सदस्य को रहने की अनुमति दिलाने की मांग की है। साथ ही आजम खां के पूर्ण स्वस्थ होने के बाद उनकी सहमति से ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने की मांग की है।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट गए। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को सौंपा। उनका कहना था कि सांसद आजम खां की सेहत को लेकर बड़ी चिंता है। उनकी सेहत से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से यह चिंता और बढ़ गई है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि आजम खां की सेहत खराब होने के बाद भी क्यों उन्हें मेदांता अस्पताल से सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आजम खां की सेहत को देखते हुए उनके परिवार के एक सदस्य को मेदांता अस्पताल में आजम खां के साथ रहने की अनुमति दी जाए। साथ ही सरकार उनके इलाज को लेकर कोई लापरवाही न बरते। आजम खां के पूर्ण स्वस्थ होने पर उनकी सहमति के बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने इन मांगों को लेकर कार्यालय पर बैठक भी की। बैठक का संचालन मोहम्मद फरहान खां ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय सिंह, लखविंदर सिंह, अनीता यादव, मोहम्मद रऊफ पहलवान, मतलूब अंसारी, केतकी देवी, तकमील अहमद, हरज्ञान सिंह यादव, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed