{"_id":"62893c6501a81a6f513aea9e","slug":"azajm-kha-met-with-family-members-rampur-news-mbd428837492","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां ने घर में घुसते ही पोती को लिया गोद में, समर्थकों के संग परिजनों ने भी किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां ने घर में घुसते ही पोती को लिया गोद में, समर्थकों के संग परिजनों ने भी किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नाती-पोतों से लगाव को लेकर कहावत है कि मूल से ब्याज प्यारा होता है...ऐसा ही नजारा शुक्रवार शाम को उस वक्त नजर आया जब सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री आजम खां करीब सवा दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहा होकर अपने घर पहुंचे। आजम खां ने गेट में घुसते ही अपनी पोती को गोद में उठा लिया और उसे दुलार किया।
पिछला करीब सवा दो साल का वक्त आजम खां और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। आजम खां के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों को लेकर उन्हें जेल जाना पड़ा। जहां से करीब सवा दो साल बाद जमानत पर उनकी रिहाई की राह बृहस्पतिवार को खुली। इसके बाद शुक्रवार को आजम खां सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हो गए और शाम को टंकी नंबर पांच के निकट स्थित अपने घर पहुंचे। यहां पर आजम खां जैसे ही गेट से अंदर घुसे तो उनके परिजन और समर्थक उनके स्वागत को खड़े थे। इस दौरान आजम खां ने सबसे पहले अपने बड़े बेटे अदीब आजम की बेटी को गोद में लिया और दुलार किया। इसके बाद उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने भी उनका फूल माला से स्वागत किया। लंबे अरसे बाद घर के आंगन में एक साथ मौजूद परिवार की ये वीडियो आजम खां के छोटे बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम ने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इससे पहले शुक्रवार को आजम खां की पुत्र वधू ने भी करीब सवा दो साल से उनकी बेटियों के अपने दादा जी (आजम खां) से दूर रहने की बात कही थी।