फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   awerness about leprosy

ताशका का मझरा में लोगों को दी कुष्ठ से बचाव की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
awerness about leprosy
रामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव व कुष्ठ पखवाड़े के अंतर्गत कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसी अभियान के अतंर्गत रविवार को भी लोगों को कुष्ठ रोग एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को कुष्ठ विभाग के परामर्शदाता डॉ. शमशाद अपनी टीम के साथ ताशका का मझरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ की बीमारी से डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। रोग की पहचान बहुत आसानी से की जा सकती है। शरीर पर सुन्न दाग, धब्बों का होना, दाग धब्बों में खुजली न होना जैसे बीमारी के लक्षण से बीमारी का पता लगाया जा सकता है। समय से जांच और उपचार कराने से रोग से निजात पाया जा सकता है। इसके साथ ही कहा कि रोग की दवा सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग से जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा था। जिसका समापन रविवार को किया गया। इस दौरान ताशका का मझरा में लोगों को बचाव और लक्षण के बारे में जानकारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed