फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Aunt first filed a misdeed case against nephew now they got married in rampur

फंस गया भतीजा: चाची ने पहले कराया दुष्कर्म का केस, फिर पांच दिन बाद बनी दुल्हन; एक माह पहले बन चुकी मां; Video

Thu, 18 Sep 2025 09:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पटवाई (रामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पटवाई (रामपुर)। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Sep 2025 09:43 PM IST
सार

वीडियो जो वायरल हो रहा है। उसमें चाची और भतीजा आमने-सामने दिख रहे हैं। भतीजा माला-डालने और सिंदूर लगाने में आनाकानी करता दिख रहा है। चाची कह रही है वीडियो बनाओ। 

विज्ञापन
Aunt first filed a misdeed case against nephew now they got married in rampur
चाची ने भतीजे पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, फिर पांच दिन बाद कर ली शादी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के रामपुर स्थित पटवाई क्षेत्र की एक महिला ने पहले भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया और पांच दिन बाद ही पति को छोड़कर उसके साथ शादी रचा ली। चाची-भतीजे की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

तमंचे की नोक पर किया था दुष्कर्म
थाना क्षेत्र की एक महिला ने करीब सप्ताह भर पहले थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति के बड़े भाई के बेटे से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप लगाया कि तीन साल पहले भतीजे ने तमंचे के नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाता रहा, जिसके बाद उसे भी भतीजे से प्रेम हो गया। एक माह पहले प्रेम संबंधों से उसने एक बेटी को जन्म दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शादी, महिला तीन बच्चों की है मां
आरोप लगाया कि जब उसने भतीजे से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार दिया। पुलिस ने 12 सितंबर को तहरीर के आधार पर आरोपी समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भतीजा कार्रवाई से बचने के लिए शादी के लिए तैयार हो गया। मंगलवार को चाची ने भतीजे से शादी कर ली। महिला के पास पहले से ही अपने पति के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। तीसरी एक माह की बेटी है। महिला की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि आरोप के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया था। मामले में जांच की जा रही है। अब महिला ने अपने भतीजे से शादी कर ली है।

विज्ञापन

चाची ने भतीजे की शादी का बनवाया वीडियो
वीडियो जो वायरल हो रहा है। उसमें चाची और भतीजा आमने-सामने दिख रहे हैं। भतीजा माला-डालने और सिंदूर लगाने में आनाकानी करता दिख रहा है। चाची कह रही है वीडियो बनाओ। इसके बाद वह एक दूसरे के गले में माला डाल रहे हैं।

कोर्ट में चल रहा दुष्कर्म का मामला
थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि यह मामला पहले से ही न्यायालय में चल रहा था, लेकिन अब दोनों पक्षों ने शादी कर ली है। अब कोर्ट में वीडियो में दर्ज बयान पेश किए जाएंगे और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed