फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   astoturf ground

हाकी स्टेडियम में बिछेगा एस्ट्रोटर्फ

Wed, 31 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
astoturf ground
निरीक्षण करते जिलाधिकारी अमित ।

विज्ञापन

सींगनखेड़ा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बिछेगा। साथ ही जर्मन तकनीकी से वाटर प्रूफ प्ले ग्राउंड तैयार कराया जाएगा। जिलाधिकारी अमित किशोर ने अफसरों के संग स्टेडियम का निरीक्षण कर यहां पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सींगनखेड़ा में स्पोर्ट्स कांपलेक्स बनाया जा रहा है। नगर विकास मंत्री आजम खां के प्रयास से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने के लिहाज से जिलाधिकारी अमित किशोर, सीडीओ भानु प्रताप ने अफसरों के संग निरीक्षण किया। यहां पर निर्माण कार्य होते हुए पाया गया।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि यह स्टेडियम लगभग 63 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जा रहा हैं। खेल ग्राउंड में एस्ट्रो टर्फ (कृृत्रिम घास) 5591.4 वर्ग मीटर में लगाई जायेगी। खेल से सम्बन्धित सभी सामग्री एवं प्ले ग्राउंड जर्मन टेक्नॉलाजी पर आधारित वाटर प्रूफ होंगे। जिलाधिकारी ने तोपखाना रोड स्थित गांधी मॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांधी मॉल में बनी दुकानों को देखा। ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूरों को हेलमेट लगाकर ही कार्य कराया जाय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed