फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   asish of rampur reached at home from ucrane

छह दिन के जद्दोजहद के बाद रामपुर पहुंचे आशीष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
asish of rampur reached at home from  ucrane
रामपुर। यूक्रेन के उजहोरोद में फंसे रामपुर के आशीष छह दिन बाद आखिरकार अपने परिजनों के बीच घर पहुंच गए। इस बीच उन्हें 16 घंटे तो बस में ही बैठकर गुजारने पड़े। कड़ाके की सर्दी के बीच उन्हें काफी दिक्कतें भी हुईं। वहीं, मुदित राजपूत देर रात तक रामपुर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

साईं विहार कॉलोनी निवासी आशीष राजपूत नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी उजहोरोद से एमबीबीएस कर रहे हैं। यह उनका तीसरा साल है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास से एडवाइजरी जारी होने के बाद एक मार्च को बस के जरिये हंगरी बॉर्डर के लिए निकल गए। बॉर्डर उनके हॉस्टल से करीब 27 किलोमीटर दूर था। उन्होंने बताया कि उनके हॉस्टल के आसपास तो हालात सामान्य थे। हालांकि अपने दोस्तों से बात करते थे, तो फोन पर धमाकों की आवाज सुनाई पड़ती थी। उन्होंने बताया कि अगले दिन बॉर्डर पार कर लिया। एक दिन तो एक होटल में रुके। इसके बाद दूसरे होटल में चले गए। हमारा नंबर जब आया, तो फ्लाइट के जरिये रामपुर आ गए। उन्होंने बताया कि यहां आने के लिए काफी हंगामा करना पड़ा, जिसके बाद उनका नंबर आया। क्योंकि इंतजार करते हुए काफी दिन हो गए थे। वहीं, खारकीव में फंसे ज्वालानगर रफत कॉलोनी निवासी मुदित राजपूत तमाम दिक्कतों के बाद पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचने के बाद स्वदेश लौटने के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पिता प्रेम सिंह ने बताया कि संभवत: वे आज देर रात तक रामपुर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed