फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aro told sorry to dm

डीएम के पास पहुंचे एआरओ, माफी मांगी

Fri, 02 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 02 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
मिलक ब्लाक दफ्तर से गायब हुए एआरओ कई घंटे की तलाश के बाद देर रात लौट आए। डीएम ने उन्हें तलब कर लिया और उनसे गायब होने की वजह जानी। इसके बाद एआरओ ने माफीनामा लिखकर दिया। डीएम ने उन्हें चेतावनी देकर ठीक ढंग से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मिलक ब्लाक कार्यालय में गुरुवार से बीडीसी पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शाम के वक्त एआरओ नौबहार सिंह अचानक गायब हो गए थे। वह अपने साथ कागजात भी ले गए थे। इसके बाद खलबली मच गई थी। जब एआरओ नहीं पहुंचे तो आरओ विश्वनाथ ने मामले की सूचना प्रशासन को दी।
विज्ञापन



इस सूचना के बाद प्रशासनिक हलके में भी हड़कंप मच गया। एआरओ के मय कागजात गायब हो जाने की वजह से नामांकन की सूचना भी शासन को नहीं भेजी जा सकी। कई घंटे की तलाश के बाद देर रात एआरओ का अफसरों से संपर्क हो पाया,जिसके बाद वह वापस लौट आए और फिर उन्होंने अपने कागजात आरओ को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच मामले की जानकारी होने केबाद प्रशासन ने भी अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें शुक्रवार को तलब कर लिया। शुक्रवार को एआरओ डीएम के सामने पहुंचे,जहां डीएम ने उन्हें जमकर फटकार लगाई साथ ही गायब होने की वजह भी पूछी।



डीएम के सख्त रुख के बाद एआरओ गिड़गिड़ाने लगे और माफी भी मांगने लगे,जिस पर डीएम ने माफी नामा देने की बात कही। बाद में एआरओ ने माफीनामा लिखकर दे दिया। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एआरओ ने माफी मांग ली है साथ ही उसे कड़ी चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed