फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   application of leave of employ will not accepted

लोकसभा उपचुनाव में स्वीकार नहीं किए जाएंगे कर्मचारियों के अवकाश प्रार्थना पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
application of leave of employ will not accepted
रामपुर। लोकसभा उप निर्वाचन-2022 की घोषणा हो चुकी है तथा जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। 23 जून को मतदान एवं 26 जून को मतगणना निर्धारित है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी मतदान और मतगणना कार्मिक एवं मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदान प्रक्रिया में बिना किसी ठोस एवं तथ्यात्मक कारण से किसी भी कार्मिक का प्रार्थनापत्र स्वीकृत नहीं किया जाए और न ही अग्रसारित किया जाए। किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाए और यदि कार्मिक पूर्व से अवकाश पर है, तो उनका अवकाश निरस्त कर वापस मुख्यालय बुला लिया जाए। यदि संबंधित अधीनस्थ कार्मिक की ड्यूटी चुनाव प्रक्रिया में लगती है, तो अधिकारी का दायित्व होगा कि उनका नियुक्ति आदेश ससमय तामील हो जाए। उन्हें निर्धारित दिवसों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए तथा नियत दिवस को मतदान प्रक्रिया में शामिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्मिक अनुपस्थित पाया जाता है तो उसका स्वत: संज्ञान लेते हुए तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed