फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   apnadal s candidate will fight on swar byelection

Rampur News: भाजपा-अपना दल का फिर मुस्लिम पर दांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
apnadal s candidate will fight on swar byelection
लखनऊ/रामपुर। प्रदेश में मिर्जापुर की छानबे और रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा और अपना दल (एस) के बीच सहमति बन गई है। तय हुआ है कि दोनों सीटों पर अपना दल (एस) ही चुनाव लड़ेगा। इसके बाद अपना दल ने दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर दिए हैंं। छानबे सीट से राहुल कोल की पत्नी रिंकीं कोल को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि स्वार सीट शफीक अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम की विधायकी खारिज होने की वजह से स्वार सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है। नामांकन दाखिल किए जाने से एक दिन पहले बुधवार की रात को अपना दल ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी यह सीट अपना दल (एस) के खाते में गई थी। अपना दल ने यहां से हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को प्रत्याशी बनाया था। जो अब्दुल्ला आजम से 60 हजार से अधिक वोटों से हार गए थे। उपचुनाव मेंं भी अपना दल -भाजपा ने इस सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगाया गया। शफीक अंसारी स्वार के पूर्व पालिकाध्यक्ष हैं। निकाय चुनाव में उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार पालिकाध्यक्ष के पद के लिए अपना-दल भाजपा की प्रत्याशी हैं। वैसे इस सीट पर हमजा मियां, यूसुफ अली और वकील अहमद सहित अन्य कई प्रत्याशी अपना दावा ठोक रहे थे। भाजपा के कई नेताओं ने भी अपना दल से टिकट के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में हुए समझौते के तहत दोनों सीटें अपना दल (एस) को दी गई थीं। इसलिए, उप चुनाव में भी इन सीटों पर अपना दल ने दावेदारी पेश की थी। पहले तो स्वार सीट पर भाजपा खुद चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन बाद में तय हुआ कि दोनों सीटों पर अपना दल ही चुनाव लड़ेगा। हालांकि, स्वार सीट को जीतना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है, इसलिए वहां के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी योगी सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को सौंपी गई है। खन्ना के भी जल्द रामपुर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed