{"_id":"6268334ddedf633b226fa3b6","slug":"anti-currption-team-arrested-lekhpal-rampur-news-mbd4260750118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धरा गया लेखपाल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधक से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धरा गया लेखपाल, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। स्कूल प्रबंधक से रिश्वत लेते हुए मंगलवार को तहसील सदर के लेखपाल रंगोहाथों पकड़ा गया। आरोप है कि लेखपाल ने जमीन के दाखिल खारिज पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एंटी करप्शन की टाम मुरादाबाद ने लेखपाल को गंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम बहपुरा निवासी पप्पू सिंह पीपीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं। उन्होंने एंटी करप्शन को की गई शिकायत में कहा था कि उन्होंने चार जुलाई 2015 को गांव में गाटा संख्या 196 क्षेत्रफल 0.3600 हेक्टेयर भूमि में से आधी जमीन खरीदी थी। यह जमीन स्कूल के लिए ही खरीदी थी। तब जमीन का बैनामा तो हो गया था, लेकिन दाखिल खारिज नहीं हुआ था जिससे जमीन पप्पू सिंह के नाम नहीं चढ़ सकी थी। उन्होंने नाम चढ़ाने और जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए लेखपाल अजयपाल को सात मार्च 2022 को बैनामा दे दिया था। आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बाद भी लेखपाल ने जमीन स्कूल के नाम दर्ज नहीं की और उनके रुपये की मांग करता रहा। पप्पू सिंह ने एंटी करप्शन मुरादाबाद से संपर्क किया, जिसके बाद पूरी बात बताई। एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया।
मंगलवार को पप्पू सिंह ने लेखपाल से मुलाकात की और दाखिल खारिज पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर चार हजार रुपये लेखपाल को दिए। लेखपाल के रुपये लेते ही एंटी करप्शन की मुरादाबाद की टीम ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर गंज पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही एंटी करप्शन टीम ने गंज थाने में रिपोर्ट करा दी है। गंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।