{"_id":"4286849523de6d07da08d4aed4a7214d","slug":"annual-sports-meet-in-sent-pauls-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक दे इंडिया की धुन पर थिरके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक दे इंडिया की धुन पर थिरके बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रम के साथ सपन्न हो गई। इस दौरान बच्चों ने भंगड़ा पर प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। चक दे इंडिया की धुन पर भी बच्चेे खूब थिरके। स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई।
आखिरी दिन प्रतियोगिता की शुरुआत आकाशवाणी के केंद्र निदेशक सरवत उस्मानी ने मशाल जलाकर की। बच्चों ने मार्च पास्ट किया। सौ मीटर रेस में सौरभ सिंह ने पहला, कुशाल ने दूसरा और मिराज उल नबी ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में अपूर्वा सिंह, अदिति अनंत और आयुषी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
दो सौ मीटर दौड़ में वसीम अहमद, अर्पित सक्सेना, फैज खान ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने यहां के हम सिंकदर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। भंगड़ा और गिद्दा भी प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
कव्वाली पेश कर समा बांध दिया। हाकी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य मनोज पाठक, प्रशासक अनुज दयाल, वासिया खान, मंयक अग्रवाल, मुजद्दी खान, पीसी गुप्ता, टीए खान, अजीम उर रहमान, भावना श्रीवास्तव, रुखसार खान आदि मौजूद रहे।