फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   annual function in rampur public school

बच्चों ने दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

Sun, 13 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 13 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
annual function in rampur public school
रामपुर पब्लिक स्कूल (गर्ल्स विंग्स) के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने विभिन्न प्रांतों का नृत्य पेश कर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। नगर विकास मंत्री आजम खां ने बच्चों की सराहना की। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ नगर विकास मंत्री आजम खां की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश की आईपीएस अधिकारी सौम्या सम्बासिवान ने किया।
विज्ञापन



बच्चों ने स्वागत गीत पेश किया। विभिन्न प्रांतों के लोकगीतों और नृत्य से रंग जमा दिया। पंजाब, गुजरात और कश्मीर के साथ ही तमिल संस्कृति पर आधारित नृत्य पेश किया। लब पे आती है... गीत पर लोग झूम उठे। नगर विकास मंत्री ने बच्चों की सराहना की। कहा कि बच्चियों के अच्छे भविष्य की कामना करता हूं।
विज्ञापन



नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि देश और प्रदेश की तरक्की के लिए कौमी एकता, भाई-चारा, आपसी सद्भाव जरूरी है। हिंदी और उर्दू बहनें हैं, जब ये मिलती हैं तो हिंदुस्तान बनता है। गंगा-जमुना हमारी तहजीब है, गंगा और गाय हमारे लिए उतना ही अहमियत रखती हैं, उतना ही प्यारी हैं जितना वे दूसरों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईपीएस अधिकारी ने कहा कि ज्ञान की सीमा नहीं होती है। ज्ञान को हर सीमा लांघकर पाया जा सकता है। इस दौरान रोड सेफ्टी पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुुरस्कृत किया गया। कक्षा छह की रक्षंदा को सम्मान मिला। डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी, नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, एआरटीओ कौशलेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की एसपी सौम्या सिम्बासिन ने कहा कि ज्ञान ही वो चीज है जो हर सीमा को लांघ सकती है। शिक्षा सभी के चौमुखी विकास के लिए विशेषकर महिलाओं के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। ये जीवन की धारा को बदल देती है। उन्होंने कहा कि आपको कम्फोर्ट जोन को तोड़ना होगा।



जब तक आप इसे नहीं तोड़ेंगे, सफलता नहीं मिलेगी। सभी महिलाओं को चाहिए कि वो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। हर इंसान जीवन में कुछ अच्छा बनने या करने का सपना देखता हैं, लेकिन सपना वो नहीं है जो सोने के बाद देखते है, सपना वो है जो हमें सोने नहीं देता। हमें दुनिया में आफताबकी तरह रोशन होना हैं, तो सूरज की तरह जलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed