फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Angry farmers created ruckus at Ashoknagar power house due to power cut.

Rampur News: विद्युत कटौती से नाराज किसानों ने अशोकनगर बिजली घर पर किया हंगामा

Tue, 06 Aug 2024 05:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers created ruckus at Ashoknagar power house due to power cut.
बिलासपुर (रामपुर)। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की चेतावनी के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रहे हैं। विद्युत अव्यवस्था के विरोध में अशोकनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े राज्यमंत्री के गांव शिवनगर और जाफराबाद फीडर के उपभोक्ताओं ने पांच घंटे बिजली मिलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को बिजलीघर पर हंगामा किया। उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन देकर विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के गांव शिवनगर फीडर से जुड़े ग्राम सिहोर, सिहोरा, जाफराबाद, हामिदनगर आदि गांवों के तमाम लोग अशोकनगर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने यहां जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वाले किसानों का आरोप था कि बिजलीघर के अभिलेखों में आठ से नौ घंटे बिजली की एंट्री की जा रही है, जबकि उन्हें रोजाना चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से वह लोग बेहद परेशान हैं। किसानों का कहना था कि बिजली लगातार न मिलने की वजह से उनकी मोटरें भी नहीं चल पा रहीं हैं और खेतों में फसलें भी सूखने लगीं हैं। उनका कहना था कि शासन का आदेश है कि ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति दी जाए, मगर उन्हें मात्र चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। वह भी लगातार न मिलकर कटौती करने के बाद मिल पा रही है। जिसकी वजह से सभी क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं। किसानों का यह भी कहना था कि राज्यमंत्री के गांव के शिवनगर फीडर की स्थिति भी बेहद खराब है। शिकायत के बाद भी अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एसडीओ अभय सिंह को ज्ञापन देकर विद्युत समस्या का समाधान कराने की मांग की। एसडीओ ने बिजली व्यवस्था को शीघ्र ही सुधारने का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में हरेंद्र सिंह, पलविंदर सिंह पप्पू, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह, जगजीत सिंह, जगदीश सिंह, सूरत सिंह, अवतार सिंह, पिंटू, हरजीत सिंह, मोहित, बलजीत सिंह, निर्मल सिंह,कृपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरतेज सिंह, दलजीत सिंह, गुरनाम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed