फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Anganwadi workers will bring change in the society from digital age: Aulakh

डिजिटल युग से समाज में परिवर्तन लाएंगीं आंगनबाडी कार्यकत्रियां: औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will bring change in the society from digital age: Aulakh
मिलक। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि स्मार्ट फोन से लैस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में डिजिटल युग से समाज में परिवर्तन लाएंगीं। समाज में उनके काम-काज में बदलाव आएगा। वह तहसील सभागार में कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

तहसील सभागार में बाल विकास परियोजना की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्मार्ट फोेन वितरण समारोह का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कार्यकर्ता की समस्याओं को समझा है। कार्यकर्ताओं ने महामारी में घर से निकलकर घर-घर काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को महिला लाभार्थियों,कुपोषित बच्चों समेत तमाम जिम्मेदारी हैं। कहा कि सरकार चाहती है कि गांवों तक डिजीटल युग पहुंचे। यह उसी मकसद से जोड़ने की कड़ी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निष्ठा और लग्न से अपना दायित्व निभातीं रहें क्योंकि भाजपा सरकार ने महिलाओं को मान और सम्मान दिया है। उनको भी आत्म मंथन करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोेन से कार्यकर्ताओं के कामकाज में बदलाव आएगा। इससे पहले 350 कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह,नायब तहसीलदार अर्चि गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद, भागीरथ सिंह गंगवार, योगेश बंसल,मनोज पांडेय, देवेंद्र सिंह,डा. चंद्र प्रकाश शर्मा, राम सिंह गंगवार,रजनीश पटेल, शुभांक प्रकाश, देवेंद्र सिंह,नंद किशोर गंगवार, ममता पंत, द्रौपदी गंगवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed