फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Amar Ujala Foundation's blood donation camp tomorrow, DM will inaugurate

अमर उजाला फांउडेशन का रक्तदान शिविर कल, डीएम करेंगे उद्घाटन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation's blood donation camp tomorrow, DM will inaugurate
रामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग के कार्य लगातार किए जाते हैं। नियमित समय अंतराल पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता व सभी जांच सुविधाओं से युक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। तो वहीं हर साल 14 जून व 1 अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है। इसी क्रम में 1 अक्तूबर गुरुवार को पुन: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। रक्तदान शिविर के लिए रक्तदाताओं में भी जबरदस्त उत्साह है। रक्तदाता फोन कर पंजीकरण संबंधी जानकारी भी ले रहे हैं। हालांकि रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए किसी भी प्रकार के पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। कोई भी व्यक्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर शिविर में रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाताओं को ब्लड डोनर कार्ड के साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed