{"_id":"5f0f49d18ebc3e637037692b","slug":"all-government-employees-of-the-district-will-be-corona-examined-rampur-news-mbd3559317143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को विकास भवन में सैनिटाइज करता कर्मी। फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिले में तैनात सभी सरकारी कर्मचारियों को कोरोना जांच करानी होगी। जिला स्तरीय अधिकारियों व उनके कार्यालयों के ऐसे कर्मचारियों जिनकी कोरोना जांच नहीं हुई है, उनमें से अधिकतर के सैंपल ले लिए गए हैं। अब फील्ड, विभागीय कार्यालयों, स्कूलों आदि में तैनात कर्मियों को कोरोना जांच करानी होगी।
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच शासन-प्रशासन सर्विलांस व सैंपल टेस्टिंग पर अधिक फोकस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रदेश में रोजाना होने वाली कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं तो वहीं जिले में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने अन्य जनपदों व राज्यों से डेली अप-डाउन करने वाले सभी लोगों के लिए कोरोना जांच कराना अनिवार्य कर दिया था।
इसके बाद अब सभी सरकारी कर्मियों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया था। इसके बाद जिला स्तरीय कई अधिकारियों व विकास भवन स्थित कार्यालयों व अन्य कार्यालयों के ऐसे कर्मियों के सैंपल लिए गए, जिनकी कोरोना जांच नहीं हुई है। अब उन सभी सरकारी कर्मियों की कोरोना जांच होगी जो विभिन्न सरकारी विभागीय कार्यालयों में या फील्ड में काम करते हैं। इसमें स्कूलों के शिक्षक भी शामिल हैं, सभी शिक्षकों को भी अपनी कोरोना जांच करानी होगी।
विज्ञापन
ऐसे कराएंगे जांच-
-सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी कर्मी जिला अस्पताल में जाकर अपना विभागीय पहचान पत्र दिखाकर कोरोना जांच करा सकते हैं। इसके साथ ही पूर्व में जारी स्वास्थ्य विभाग के कोरोना कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क करके भी जांच करा सकते हैं।
-सभी सरकारी कर्मियों को कोरोना जांच करानी होगी। कर्मी जिला अस्पताल जाकर विभागीय पहचान पत्र से जांच करा सकते हैं। सुविधानुसार जिला अस्पताल पहुंचकर कर्मचारी अपनी जांच कराएं, क्योंकि जांच सभी को करानी है। सभी विभागाध्यक्षों को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने विभागीय कर्मियों की कोरोना जांच कराएं।
शिवेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ