फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Akhilesh confided with Dr. Tazin

अखिलेश ने डॉ. तजीन से डेढ़ घंटे तक की गुफ्तगू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh confided with Dr. Tazin
रामपुर में शुक्रवार को आजम खां की पत्नी, बेटे, बहू और पोतियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश याद? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सांसद आजम खां के घर पहुंचकर उनकी पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। दोनों के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई इसका खुलासा अखिलेश यादव ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारे पारिवारिक ताल्लुकात हैं। कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। सबका खुलासा करना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए थे। कुर्की का आदेश जारी होने के बाद आजम खां ने अपनी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पुत्र अब्दुल्ला आजम के साथ 26 फरवरी 2020 को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद तीनों को सीतापुर की जेल भेज दिया गया था। सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद डॉ. फात्मा पिछले माह जेल से बाहर आ गई थीं। जेल से आने के बाद से अब तक सपा का कोई बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा था। कांग्रेस और दूसरे दलों के नेताओं ने आजम खां के घर जाकर डॉ. फात्मा से मुलाकात की। इस बीच एआईएमआईएम के सदर असदउद्दीन ओवैसी की आजम खां से मुलाकात करने की संभावना की खबर भी सियासी गलियारों में चलने लगी। इसके बाद अखिलेश यादव ने अचानक रामपुर पहुंचकर डॉ. फात्मा से मिलने की योजना बनाई। अखिलेश शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे सांसद आजम खां के घर पहुंचे और साढ़े तीन बजे तक वहां रहे। आजम खां के घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया। हालांकि जौहर यूनिवर्सिट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक मुलाकात थी। इस दौरान आजम खां के पुत्र अदीब आजम, बहू सिदरा अदीब, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन, बिलारी के मोहम्मद फहीम, ठाकुरद्वारा के विधायक नवाबजान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, रूचि बीरा और आबिद रजा भी मौजूद रहे।

रामपुर में शुक्रवार को आजम खां के घर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव का इंतजार करते सपाई।संवाद न?

रामपुर में शुक्रवार को आजम खां के घर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव का इंतजार करते सपाई।संवाद न?- फोटो : RAMPUR

रामपुर में शुक्रवार को आजम खां के घर को जाते पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव।संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर में शुक्रवार को आजम खां के घर को जाते पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव।संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

रामपुर में शुक्रवार को आजम खां के घर को जाते पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव।संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर में शुक्रवार को आजम खां के घर को जाते पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव।संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed