फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ajay Rai said: BJP is harassing Azam family, Congress is completely with SP leader

अजय राय बोले: आजम परिवार को प्रताड़ित कर रही भाजपा सरकार, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सपा नेता के साथ खड़ी

Sun, 22 Oct 2023 04:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 04:43 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आजम खां की पत्नी तजीन फातमा के साथ की जा रही कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है और दूसरी तरफ उन्हें जेल में डाल देती है। बरेली से दिल्ली जाते समय रामपुर बाईपास पर अजय राय का कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन
Ajay Rai said: BJP is harassing Azam family, Congress is completely with SP leader
रामपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस और सपा के बीच हो रही तकरार के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सपा नेता आजम खां के समर्थन में खड़े होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आज़म खां के परिवार को भाजपा सरकार प्रताड़ित कर रही है। आजम खां की पत्नी तजीन फातमा के साथ इस तरह की कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

विज्ञापन


भाजपा महिलाओं के सम्मान करने की बात करती है दूसरी तरफ महिलाओं को जेल में डाल देती है। कांग्रेस पार्टी आजम खां के परिवार के साथ है। बरेली से दिल्ली जाते समय रामपुर बाईपास पर अजय राय का कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सपा नेता आजम खां के समर्थन की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आजम परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने यूपी कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ठप है। भाजपा राज मे कोई सुरक्षित नहीं है लखनऊ में मंत्री के बेटे की रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी जाती है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

सरकार ने भाजपा नेताओं को अपराध करने कि खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 2024 में भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला होगा। देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इससे पहले उन्होंने बरेली में कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच हुई तकरार का मामला खत्म हो चुका है। अखिलेश यादव ने अपनी सारी चीजों को मान लिया। उन्हें अपनी पार्टी के लोगों को दिशा-निर्देश देना चाहिए। काम करना है तो ठीक से और अच्छे से काम करना चाहिए।


जब गठबंधन करना ही नहीं था, तो बुलाया ही क्यों ? अखिलेश के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा मुखिया को नसीहत देते हुए कहा कि जनता अब यह सब सुनने को तैयार नहीं। जनता चाहती है कि भाजपा को देश और प्रदेश से हटाइए। अगर तूतू-मैंमैं करते रहोगे तो इसका निश्चित तौर पर नुकसान होगा।

इसका उन्होंने खामियाजा देखा भी है। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, शहर अध्यक्ष नोमान खां, लल्लन खां, ताहिर अंजुम, अकरम सुलतान, मास्टर फिरोज खां, जिबरान खां, अब्दुल जब्बार खां, महबूब खां, दामोदर सिंह गंगवार, हसीब खां मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed