{"_id":"62cb2e5ca29cd76a72446fd0","slug":"after-using-kerosin-caught-fire-on-women-rampur-news-mbd4342003188","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमोरा(रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में दीवार तोड़कर घर में घुसकर महिला पर मिट्टी का तेल (केरोसिन ऑयल) डालकर आग लगा दी। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, से महिला की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया है। बाद में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के बब्लू की मडिया गांव निवासी धर्मवीर का अपने भाई रामपाल से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार रात को धर्मवीर अपनी पत्नी राधा और बच्चों के साथ घर में अंदर सो रहा था। आरोप है कि देर रात को रामपाल अपने परिवार के साथ दीवार तोड़कर धर्मवीर के घर में घुस आया और राधा पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इस बीच शोर मचाने पर लोगों को आता देख सभी मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, से महिला की हालात गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में महिला के पति धर्मवीर की तहरीर के आधार पर रामपाल, हरीश, महेश और सरवेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि एक महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की सूचना आई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।