फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after religion change marriage

धर्मांतरण कराकर कर लिया निकाह, अब पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
after religion change marriage
रामपुर। एक महिला ने अपने ससुरालियों पर धर्मांतरण कराकर निकाह कराने का आरोप लगाते हुए अब हत्या करने की आशंका जताई है। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली के दबास निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए रामपुर निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई। धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद युवती रामपुर आ गई। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसका धर्मांतरण कराकर उसका निकाह करा दिया। 26 अगस्त 2019 को उसकी कोर्ट मैरिज भी हो गई। इसके बाद कुछ दिनों तक तो ससुरालियों ने उसे ठीक से रखा, लेकिन फिर उसका उत्पीड़न करने लगे। कई कई दिनों तक उसे भूखा रखा जाता। पति बार-बार तीन तलाक देने की धमकी देता। कुछ दिनों बाद महिला के सास ससुर रामपुर आकर किराए पर रहने लगे और उसका पति काम करने के लिए केरल चला गया। जिसके बाद से वह घर में अकेली रह रही थी। आरोप है कि 26 अगस्त को उसके पति और ससुर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बमुश्किल महिला अपने मायके पहुंची, जहां उसने परिजनों को आपबीती बताई। करीब 15 दिन मायके में रहने के बाद वह फिर से रामपुर आ गई। लेकिन, मकान में ताला लगा हुआ था। जैसे-तैसे महिला ने घर का गेट खोला। ससुर और पति से फोन के जरिये संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। महिला का आरोप है कि ससुराली उसे जहर देकर मारना चाहते हैं। महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष अनु तोमर का कहना है कि धर्मांतरण कर निकाह करने का मामला सामने आया था। पीड़िता ने तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। उसे सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed