{"_id":"625ef4aba88b6923b378bf70","slug":"after-marriage-lady-returned-to-rampur-rampur-news-mbd425280328","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ ट्रेन से कूदकर फरार हुई युवती, निकाह के बाद लौटी रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ ट्रेन से कूदकर फरार हुई युवती, निकाह के बाद लौटी रामपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर (रामपुर)। एक सप्ताह पूर्व प्रेमी के साथ ट्रेन से कूदकर भागी युवती निकाह के बाद रामपुर लौट आई है। परिजनों के साथ युवती अपने ननिहाल बिहार जा रही थी। उसका प्रेमी पहले से ही ट्रेन में मौजूद था। रास्ते में ट्रेन धीमी होने पर प्रेमी युगल कूद कर फरार हो गए थे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो प्रेमी जोड़ा पुलिस के सामने हाजिर हो गया। युवती प्रेमी युवक के साथ उसके घर चली गई है।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के युवक का युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। एक सप्ताह पूर्व युवती अपने परिजनों के साथ ट्रेन से रामपुर से अपने ननिहाल कटिहार बिहार जा रही थी। इसकी सूचना युवती ने अपने प्रेमी को पहले ही दे दी थी। इसके चलते युवक भी उस ट्रेन में पहले से ही मौजूद था। इस दौरान ट्रेन के अंदर दोनों में बात हुई और उन्हाेंने भागने का मन बना लिया। एक स्टेशन पर ट्रेन धीमी हुई तो प्रेमी जोड़े ने छलांग लगा दी। ट्रेन से युवती के लापता होने से उसके परिजन घबरा गए और घर लौट कर आने लगे। परिजनों ने कई दिन तक आसपास युवती को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गांव आकर परिजन आरोपी युवक के गांव पहुंचे तो वो भी घर से लापता था। युवक को लापता देख युवती के परिजन पूरा माजरा समझ गए और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देने की बात कहने लगे। करीब आठ दिन बाद प्रेमी जोड़ा गांव लौट आया और ग्रामीणों के सामने अपने निकाह के कागज पेश किए।