फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after five month primary school open

पांच माह बाद स्कूलों में लौटी रौनक, खुशी से चमके नौनिहालों के चेहरे...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
after five month primary school open
रामपुर। पांच माह बाद जब नौनिहाल स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरे खिल गए। चेहरों पर छाई मुस्कान के बीच बच्चों को शिक्षकों ने स्वागत किया। कहीं स्कूलों के दरवाजे फूलों व गुब्बारों से सजे तो कहीं बच्चों पर फूल बरसाकर स्वागत हुआ। स्कूलों के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और कक्षाओं में सामाजिक दूरी का पालन किया गया। पहले दिल बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की।
विज्ञापन

कोरोना काल में पांच माह के बाद जिले के सभी परिषदीय,निजी, कॉन्वेंट,राजकीय और शासकीय स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं शुुरु हो गईं। बच्चों के पहुंचने से वीरान पड़े स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। पहले दिन परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 60 से 70 फीसदी रही। जबकि, निजी स्कूलों में औसतन उपस्थित 50 फीसदी के आसपास रही।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद जब नौनिहाल स्कूल पहुंचे तो उनका स्कूल शिक्षकों, प्रधानध्यापकों, प्रिंसिपल और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर और उत्साहवर्धन कर स्वागत किया। जिले भर के परिषदीय स्कूलों के अलावा सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयावती मोदी स्कूल, ग्रीन वुुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल समेत अन्य निजी स्कूलों में बच्चों को आकर्षित करने के लिए गेट पर गुब्बारे लगाए गए थे। प्रिंसिपल, शिक्षक और शिक्षिकाएं कतार बद्ध खड़े होकर तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। जितनी खुशी बच्चों को स्कूल पहुंचने की थी उतनी ही खुशी शिक्षकों को थी। पहले दिन कई स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed