फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After dispute with brother in law woman going to her maternal home jumped from moving bike started demanding divorce

देवर से लड़ मायके चली भाभी: रास्ते में पति से हुई तकरार, बाइक से कूदी और कहा- तलाक चाहिए, साली बोली- जीजाजी की गलती नहीं

Wed, 27 Apr 2022 09:20 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी(रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी(रामपुर) Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 09:20 PM IST
सार

एक गांव निवासी विवाहिता देवर से विवाद के चलते पति के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में उसका पति से भी विवाद हो गया। जिसके चलते वह चलती बाइक से कूद गई।

विज्ञापन
After dispute with brother in law woman going to her maternal home jumped from moving bike started demanding divorce
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता देवर से विवाद के चलते पति के साथ मायके जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका पति से भी विवाद हो गया। जिसके चलते वह चलती बाइक से कूद गई। जिस कारण विवाहिता घायल हो गई। दंपती में सरेबाजार जमकर तकरार हुई और वह तलाक मांगने लगी। विवाद देखकर मौके पर भीड़ लग गई।

विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का अपने देवर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है इस कारण देवर नाराज होकर घर से चला गया था। देवर के घर से चले जाने के कारण विवाहिता की सास सदमे में आ गई। जिस पर विवाहिता के पति ने मां की हालत को देखते हुए अपने भाई को तलाश कर लिया और घर ले आया। 

विज्ञापन

देवर को देखकर विवाहिता हो गई नाराज
बताया जाता है कि देवर को देखकर विवाहिता और ज्यादा नाराज हो गई। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया और वह अपने पति से तलाक मांगने लगी। मायके छोड़ने की जिद करने लगी। विवाहिता अपने पति के साथ मायके जा रही थी। इस दौरान बाइक पर विवाहिता की बहन भी सवार थी।

मामला पहुंचा पुलिस के पास
विवाहिता अपने पति से उसे रास्ते में एक कस्बे में छोड़ने की जिद करने लगी। पति नहीं माना और उसने बाइक ससुराल की ओर मोड़ दी। जिस पर विवाहिता चलती बाइक से कूद गई और चोटिल हो गई। इसके बाद दंपती में विवाद शुरू हो गया तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस के सामने विवाहिता की बहन ने बताया कि बाइक से उसकी बहन खुद कूद गई थी, उसमें उसके जीजा की कोई गलती नहीं है। लेकिन, इसके बाद विवाहिता तलाक की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed