फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   advocate protest in rampur

न्यायिक कार्य ठप कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 01 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
advocate protest in rampur
बार एसोसिएशन ने जौनपुर में हुई वकील की हत्या के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। घटना के विरोध में न्यायिक कार्य ठप किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मृतक वकील के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये देने के साथ ही आश्रित को नौकरी दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन का शिष्टमंडल गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिला। वकीलों ने इस दौरान ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में वकीलों ने कहा कि जौनपुर के शाहगंज में अधिवक्ता जितेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन



इसकी वजह से प्रदेश भर के वकीलों में गुस्सा है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बार एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मृतक वकील के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये दिए जाएं। साथ ही एक आश्रित को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल, महासचिव रियासत अली, शौकत अली खां, सतीश चंद्र, मुस्तफा अहमद, ठाकुर पृथ्वी भान सिंह, मुबश्शर अली, प्रवीन कुमार, जितेंद्र प्रधान, अजय तिवारी, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed