फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   adm and sp inspected strong room

एडीएम-एसपी ने लिया मंडी समिति की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
adm and sp inspected strong room
रामपुर। अपर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंडी समिति में जाकर ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। साथ ही सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद ईवीएम को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मंडी समिति में रखा गया था। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी डॉ. वैभव शर्मा व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंडी समिति पहुंच गए। यहां उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया। ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम एवं कैमरों को चेक किया गया तथा ईवीएम सुरक्षा में लगे पुलिस बल को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ईवीएम सुरक्षा व्यवस्था में दो अतिरिक्त निरीक्षक भी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों से लगातार वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed