फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   adjwatched situation of city

एडीजी ने फोर्स के साथ शहर में किया पैदल गश्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
adjwatched situation of city
रामपुर।जुमे की नजाम को लेकर सुबह से ही शहर में पुलिस तैनात रही।दोपहर के समय बरेली एडीजी भी यहां पर आ गए। एडीजी ने पुलिस ने साथ बाजारों में गश्त किया और जामा मस्जिद जाकर धर्म गुरुओं से बात की। 21 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल हो गया था।जहां लोगों ने बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए पथराव कर दिया था।पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस बवाल में एक युवक की मौत हो गई थी।बाद में पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत करा दिया था। उसके बाद अधिकारियों के आदेश पर पूरे शहर में फोर्स तैनात कर दी थी। जुम्मे की नमाज को देखते हुए पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। दोपहर के समय अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र रामपुर पहुंच गए थे। जहां उन्होने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस के साथ मिलकर शाहबाद गेट से कोतवाली होते हुए चाकू मार्किट,सर्राफा बाजार, मिस्टनगंज एवं थाना कोतवाली गंज के अन्य क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान एडीजी ने जामा मस्जिद में धर्म गुरुओं के साथ वार्ता की गई। क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं जनसामान्य से भी वार्ता की गई। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लोगों से अपील भी की गई। डयूटी पर लगे पुलिस बल को सही से डयूटी करने के दिशा निर्देश भी दिए गए। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, एएसपी अरुण कुमार सिंह , सीओ सिटी सत्यजीत गुप्ता, आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed