{"_id":"ee8e14b220103a38c1633382ef2cf91a","slug":"acused-father-in-law-aressted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहसिन हत्याकांडः हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहसिन हत्याकांडः हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में दामाद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने
विज्ञापन
आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज
दिया गया। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाली
थाना क्षेत्र के नालापार निवासी मोहिसन का अपने ससुर से जमीन को लेकर काफी
समय से विवाद चल रहा था।
मोहसिन शुक्रवार की शाम मोहल्ला घेेर पीपल वाला में अपनी ससुराल गया था। इस दौरान उसका अपने ससुर सुजाद से भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि मोहसिन के ससुर ने अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे गोली मार दी थी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे मोहसिन के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने मोहसिन को मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, तनाव को देखते हुए पुलिस की देखरेख में उसका शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
देर रात को पुलिस ने पुलिस लाइन के पास छापेमारी कर आरोपी ससुर सुुजाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गंज कोतवाली प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि बचे दो आरोपियों को तलाश रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।