{"_id":"67b0d399922ec310040b7843","slug":"action-against-three-bdos-for-negligence-in-pradhan-mantri-awas-yojana-rampur-news-c-282-1-rmp1007-139799-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर तीन बीडीओ पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर तीन बीडीओ पर कार्रवाई
Sat, 15 Feb 2025 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
रामपुर । प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के लाभार्थियों के आवास निर्माण का काम पूरा न होने और मानीटरिंग में लापरवाही बरतने पर सीडीओ नन्द किशो कलाल ने तीन बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की है। जिसमें दो बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जबकि एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सीडीओ ने बताया कि स्वार और बिलासपुर के बीडीओ प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना की प्रगति पर सुधार नहीं ला रहे थे। इस संबंध में इन लोगों को पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन स्वार ब्लॉक के बीडीओ ऋषिपाल सिंह और बिलासपुर ब्लॉक के बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने स्पष्टीकरण भी नहीं दिया था। निर्देशों का अनुपालन न करने पर दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं सैदनगर ब्लॉक के बीडीओ पीयूष वर्मा की भी प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्यशैली अच्छी नहीं है। प्रगति पिछड़ी है। इसलिए उन्हें कारण बताओ नोटिस कर चार दिन में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।