फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Action against seven for taking the bus and not sitting on the bypass in Milak

मिलक में बाईपास पर बस ले जाने और सवारी न बैठाने पर सात के खिलाफ कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Action against seven for taking the bus and not sitting on the bypass in Milak
रामपुर। मिलक में बाईपास से होकर बसें ले जाने और कस्बे के अंदर से सवारी न बैठाने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सात रोडवेज बस चालकों और परिचालकों पर कार्रवाई की है। मार्ग पत्र जमा कर डिपो के अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से आदेश हैं कि जो भी बस नेशनल हाईवे से गुजरेगी, वह मिलक के अंदर होकर जाएगी और वहां मौजूद सवारियों को बस में बैठाएगी। इसके बावजूद कुछ चालक व परिचालक विभागीय आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे और बाईपास से होकर बसों को ले जाते थे। वहीं, कुछ कस्बे के अंदर जाने के बाद भी सवारियों को बस में नहीं बैठाते थे। इससे यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

समस्या को देखते हुए एआरएम ने एक रोडवेज कर्मी की ड्यूटी भी लगा रखी है। इसके बाद भी बस चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर ही एआरएम कपिल वार्ष्णेय मंगलवार को मिलक बाईपास पर सहायक यातायात निरीक्षक शैलेंद्र कुमार के साथ स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्हें चार बसें नगर के बाहर से जाती मिलीं। इनके साथ ही तीन बसें कस्बे के अंदर से जा रही थीं, मगर तीनों बस चालकों और परिचालकों ने सवारियों को नहीं बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इन बस चालक व परिचालकों पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में नगर के अंदर से बसें ले जाने और यात्री बैठाने की चेतावनी दी। एआरएम कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि चेकिंग की गई थी। इसमें सात बसों के चालकों और परिचालकों के मार्ग पत्र जमा करा लिए हैं। साथ ही उनके खिलाफ डिपो के अधिकारियों को कार्रवाई के लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed