{"_id":"61afb925c1ef391dc860fbcf","slug":"action-against-seven-for-taking-the-bus-and-not-sitting-on-the-bypass-in-milak-rampur-news-mbd41190319","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में बाईपास पर बस ले जाने और सवारी न बैठाने पर सात के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में बाईपास पर बस ले जाने और सवारी न बैठाने पर सात के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
रामपुर। मिलक में बाईपास से होकर बसें ले जाने और कस्बे के अंदर से सवारी न बैठाने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सात रोडवेज बस चालकों और परिचालकों पर कार्रवाई की है। मार्ग पत्र जमा कर डिपो के अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया है।
परिवहन विभाग की ओर से आदेश हैं कि जो भी बस नेशनल हाईवे से गुजरेगी, वह मिलक के अंदर होकर जाएगी और वहां मौजूद सवारियों को बस में बैठाएगी। इसके बावजूद कुछ चालक व परिचालक विभागीय आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे और बाईपास से होकर बसों को ले जाते थे। वहीं, कुछ कस्बे के अंदर जाने के बाद भी सवारियों को बस में नहीं बैठाते थे। इससे यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था।
समस्या को देखते हुए एआरएम ने एक रोडवेज कर्मी की ड्यूटी भी लगा रखी है। इसके बाद भी बस चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर ही एआरएम कपिल वार्ष्णेय मंगलवार को मिलक बाईपास पर सहायक यातायात निरीक्षक शैलेंद्र कुमार के साथ स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्हें चार बसें नगर के बाहर से जाती मिलीं। इनके साथ ही तीन बसें कस्बे के अंदर से जा रही थीं, मगर तीनों बस चालकों और परिचालकों ने सवारियों को नहीं बैठाया।
विज्ञापन
उन्होंने इन बस चालक व परिचालकों पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में नगर के अंदर से बसें ले जाने और यात्री बैठाने की चेतावनी दी। एआरएम कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि चेकिंग की गई थी। इसमें सात बसों के चालकों और परिचालकों के मार्ग पत्र जमा करा लिए हैं। साथ ही उनके खिलाफ डिपो के अधिकारियों को कार्रवाई के लिखा गया है।