फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   action against azam fort

उर्दू गेट और बिजलीघर के बाद आजम के तीसरे ‘किले’ पर कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2019 12:23 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Thu, 14 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
action against azam fort
रामपुर में बुधवार को बिल्डिंग पर राजकीय यूनानी चिकित्सालय का बैनर लगाते कर्मचारी। - अमर उजाला

विज्ञापन
 चंद दिनों के भीतर आजम खां के तीसरे किले पर जिला प्रशासन की कार्रवाई की गाज गिरी है। खुद आजम खां इन कार्रवाइयों पर तिलमिलाए हुए हैं। सपाई आगबबूला हैं। कार्रवाई की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 
आजम खां ने तो जिला प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।  लेकिन यह भी सच है कि आजम खां के खिलाफ अनगिनत शिकायतें शासन-प्रशासन में लंबित हैं। ज्यादा दिनों से लंबित होने की वजह से स्थानीय लोगों को बमुश्किल से यकीन हो रहा है कि आजम के किले इस तरह से एकएक करके ध्वस्त होंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर प्रेम प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता, सीओ सिटी आशुतोष तिवारी तमाम पुलिस फोर्स के साथ पानदरीबा पहुंच गए। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए  प्रशासन ने कार्रवाई से पहले सुरक्षा की दृष्टि से पान दरीबा की ओर से जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया था। फिर भी कार्रवाई की भनक स्थानीय लोगों को लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। यहां से गेट पर लगे रामपुर पब्लिक स्कूल के बोर्ड को हटाया गया। इसके बाद राजकीय यूनानी चिकित्सालय का बैनर लगा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, 22 कमरे भी खाली कराए गए। रामपुर पब्लिक स्कूल का सारा सामान ओरिएंटल कालेज में स्थापित किया गया। करीब चार घंटे तक यह काम चला। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद ने भी मौके का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed