फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   accused of rape arrested

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
accused of rape arrested
सैफनी। थाना क्षेत्र में एक किशोरी को नशे के इंजेक्शन लगाकर व बीयर पिलाकर बेसुध कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने चार जुलाई को गांव के प्रधान और उसके भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी ग्राम प्रधान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित ग्रामीण का आरोप था कि तीन जुलाई की सुबह पांच बजे उनकी पुत्री घर से ही कुछ दूरी पर गोबर डालने गई थी। इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति अपने एक साथी के सहयोग से उसकी बेटी को पकड़कर एक गन्ने के खेत में ले गए जहां बेटी को नशे की गोली खिला दीं। नशे में होने पर दोनों आरोपी उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां ग्राम प्रधान और एक अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे, कुछ देर रुकने के बाद चार पहिया वाहन से पुत्री को डॉक्टर के पास ले गए, जहां पर आरोपियों के कहने पर डॉक्टर ने उनकी बेटी को नशे के दो इंजेक्शन लगाया और बीयर पिलाई। इसके बाद आरोपियों ने नशे की हालत में उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान, उसके सगे भाई सहित 4 को नामजद करते हुए व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में पांच जुलाई को आरोपी ग्राम प्रधान समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed