फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   accused of rape arrested

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
accused of rape arrested
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक को न्यायालय के समक्ष पेश कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। 13 सितंबर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक का कहना था कि पास का ही रहने वाला एक युवक मौका पाकर उसकी बहन को कुछ माह पहले घर ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया था। उसके बाद से वह किशोरी को परेशान कर रहा था।आरोप था कि किशोरी के स्कूल से आने के दौरान आरोपी उसका पीछा कर रहा था। इस बीच सुनसान रास्ते में उसने किशोरी को दबोच लिया था, लेकिन भाई को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को बरेली गेट से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed