फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   accused of rape arrested

Rampur News: महिला से गैंगरेप व बहन से छेड़खानी के आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
accused of rape arrested
भोट। पुलिस ने घर में घुसकर महिला से गैंगरेप व उसकी बहन से छेड़छाड़ तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में फरार चल रहे चारों आरोपियों को उनके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने करीब दो सप्ताह पूर्व रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी गैर मौजूदगी में गांव भोट निवासी नन्हे, फिदा हुसैन, इनायत व सुल्तान उसके घर में घुस गए थे। महिला का आरोप था कि सभी आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ बारी बारी से बलात्कार किया था तथा छोटी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला का यह भी आरोप था कि सभी ने उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया था और विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपियों में पाक्सो एक्ट की भी वृद्वि की गयी थी। सभी आरोपी फरार हो गए थे। शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर सभी आरोपियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed