{"_id":"61ca0917d6171f13003181f0","slug":"accused-arrested-with-weapon-rampur-news-mbd4141046134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। पुरानी रंजिश के चलते गांव में एक युवक ने दूसरे युवक के गोली मार दी थी। इसमें युवक घायल हो गया था। इस मामले में घायल के भाई की ओर से पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
बीते शनिवार रात को पटवाई थाना क्षेत्र के मथुरापुर कला गांव निवासी प्रिंस के उसी के गांव निवासी पड़ोसी युवक सोनू से पुराने विवाद के चलते गाली गलौज हो गई थी। आरोप था कि उस दौरान सोनू का पिता रग्गन सिंह भी मौजूद था और उसी ने प्रिंस के ऊपर गोली चलाने को कहा था। इस पर आरोपी सोनू ने प्रिंस के ऊपर गोली चला दी थी। आननफानन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर, सूचना पाकर घटनास्थल पर पटवाई पुलिस पहुंच गई थी। घायल प्रिंस के भाई लोकेश की ओर से पिता-पुत्र के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी सोनू को क्षेत्र के चिकटी रामनगर से आगे पंजबनागर को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 का तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया है।