{"_id":"617d9b26546f2d26350c38c6","slug":"accidental-points-recognized-rampur-news-mbd4079876163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में एक या अधिक बार दुर्घटना वाले स्थल होंगे चिन्हित, कमियों को कराया जाएगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में एक या अधिक बार दुर्घटना वाले स्थल होंगे चिन्हित, कमियों को कराया जाएगा दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले के विभिन्न मार्गों पर स्थित ऐसे स्थल जहां पिछले तीन वर्षों में एक या अधिक बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, उन्हें चिह्नित कर दुरुस्त कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।
डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बैठक में एनएच 24 से संबंधित अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर नाराजगी जताई और उन्हें चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर पेंट न कराए जाने तथा नियमित रूप से अनुरक्षण में लापरवाही से लोगों को आवागमन के दौरान विभिन्न प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, जो बेहद आपत्तिजनक है।
उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और रुद्रपुर को जाने वाले नेशनल राजमार्गों पर पेंटिंग और रिफ्लेक्टर के साथ-साथ अन्य विभिन्न प्रकार के मानकों का अनुपालन 20 नवंबर तक हो जाना चाहिए, ताकि भारी कोहरे में आवागमन प्रभावित न हो। जीरो प्वाइंट से बरेली की तरफ जाने वाला बाईपास मार्ग संकरा होने के कारण वहां दुर्घटनाएं घटित होने की संभावना अधिक बनी रहती है। इसलिए जब तक उस मार्ग का चौड़ीकरण नहीं हो जाता है, तब तक अस्थायी रूप से डिवाइडर की व्यवस्था कराई जाए। ताकि, आवागमन के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
डीएम ने यातायात प्रबंधन की समीक्षा के दौरान मानक के विपरीत तेज आवाज वाले साइलेंसरों का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूल बसों में मानक के अनुरूप बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, यह सुनिश्चित कराने के लिए भी उन्होंने एआरटीओ सुरेंद्र कुमार को निर्देशित किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह सहित बैठक से संबंधित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।