{"_id":"66ae8a04230dbd827b021a94","slug":"abuse-and-ruckus-from-young-man-going-to-take-kanwad-rampur-news-c-282-1-smbd1029-127187-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कांवड़ लेने जा रहे युवक से गाली-गलौज, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कांवड़ लेने जा रहे युवक से गाली-गलौज, हंगामा
Sun, 04 Aug 2024 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। पिकअप में भैंस ले जा रहे एक युवक ने कांवड़ लेने जा रहे युवक से गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद कांवड़ लेने जा रहे युवक के साथी मौके पर पहुंच गए और वाहन रोक कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को चालक सहित चौकी ले आई, जबकि भैंस मालिक मौके से फरार हो गया।
चौकी क्षेत्र के गांव लाडपुर निवासी मोनू किराए पर पिकअप चलाता है। शनिवार शाम मोनू घोसीपुरा निवासी शरीफ नाम के व्यक्ति की भैंस को नगर से लादकर घोसीपुरा लेकर जा रहा था। इसी दौरान कांवड़ियों का एक जत्था डाक कांवड़ लेने हरिद्वार की ओर जा रहा था। मिलक नौखरीद गांव के निकट जत्थे में शामिल एक युवक की बाइक निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर भैंस मालिक शरीफ कांवड़ लेने जा रहे युवक से गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। मामले की जानकारी पर कांवड़ लेने जा रहे युवक के साथी मौके पर पहुंच गए और भैंस लदी पिकअप को रोक हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैंस लदी पिकअप को चालक सहित चौकी ले आई, लेकिन कांवड़ियों सहित अन्य ग्रामीणों का हंगामा शांत नहीं हुआ। बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। कांवड़ियों का आरोप है कि चौकी के एक पुलिसकर्मी की मौजूदगी में कांवड़ लेने जा रहे युवक से गाली-गलौज की गई, लेकिन पुलिसकर्मी ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। कोतवाली प्रभारी संदीप त्यागी ने बताया कि गाड़ी निकालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों को शांत कर दिया गया है। कांवड़ियों का जत्था सकुशल रवाना हो गया है।