{"_id":"61672463c2b6926b232a4b87","slug":"abdullah-azam-s-two-pan-cards-two-passports-and-two-birth-certificates-will-now-be-heard-on-18-rampur-news-mbd406007837","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड, दो पासपोर्ट और दो जन्म प्रमाण पत्र में अब 18 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड, दो पासपोर्ट और दो जन्म प्रमाण पत्र में अब 18 को होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के आरोप में दर्ज मुकदमों में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने तीनों मामलों में अगली तारीख 18 अक्तूबर तय की है।
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने गंज थाने में भी अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सपा सांसद आजम खां, शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम तीनों आरोपी हैं। जबकि दो पैन कार्ड मामले में सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। इसके साथ ही दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं।
विज्ञापन
यह तीनों मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं। जिसमें कोर्ट ने इन तीनों मामलों में आरोप तय कर दिए हैं। इन तीनों मामले में वादी आकाश सक्सेना की गवाही हो गई है। इसके साथ दो पैन कार्ड मामले में एक बैंक के शाखा प्रबंधक की भी गवाही हो चुकी है।
बुधवार को इन तीनों मामलों में कोर्ट में तारीख थी। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि कोर्ट ने अब इन तीनों मामलों में अगली तारीख 18 अक्तूबर तय की है।
आजम खां के आचार संहिता उल्लंघन
मामले में 18 अक्तूबर को होगी सुनवाई
रामपुर। सपा सांसद आजम खां पर लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन के मामले और गंज थाना क्षेत्र में दर्ज पड़ोसी से मारपीट के मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली तारीख सोमवार 18 अक्तूबर तय की है।
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में निर्धारित समय से अधिक समय तक चुनाव प्रचार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं।
इस मामले की बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके साथ ही गंज थाना क्षेत्र में आजम खां के खिलाफ दर्ज पड़ोसी से मारपीट के आरोप के मुकदमे की भी कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि इन दोनों मामलों में अब कोर्ट ने अगली तारीख 18 अक्तूबर तय की है।