{"_id":"627a77d6e1c3f42b0766cf79","slug":"abdullah-azam-s-court-hearing-postponed-as-witnesses-of-two-birth-certificates-fell-ill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टली सुनवाई: विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गवाह हुए बीमार, 11 मई तय की गई अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टली सुनवाई: विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गवाह हुए बीमार, 11 मई तय की गई अगली तारीख
Tue, 10 May 2022 08:04 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 10 May 2022 08:04 PM IST
सार
एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में मंगलवार को आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई में गवाह के न पहुंचने पर 11 मई को अगली सुनवाई होगी। मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य की गवाही होनी है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह के बीमार होने की वजह से सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार 11 मई को होगी।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य की गवाही होनी थी, लेकिन उनके बीमार होने के कारण वह कोर्ट नहीं पहुंच सके। जिसके चलते सुनवाई टल गई। अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के अरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां, उनके बेटे व स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा आरोपी हैं। तीनों की ही इस मामले में जमानत कोर्ट से मंजूर हो चुकी है।