फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   abdullah azajm pan card issue

अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड, दो पासपोर्ट और दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में हुई सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
abdullah azajm pan card issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के आरोप में दर्ज मुकदमों में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में गवाह पेश हुए। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। इसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 26 नवंबर तय की है।
विज्ञापन

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट होने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने गंज थाने में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में अब्दुल्ला आजम के अलावा सपा सांसद आजम खां, शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। दो पैन कार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम और सपा सांसद आजम खां आरोपी हैं। दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान तीनों मामलों में आरोप तय हो चुके हैं। वादी आकाश सक्सेना की गवाही भी हो गई है। मंगलवार को इन तीनों मामलों में कोर्ट में तारीख तय थी। दो पैन कार्ड मामले में एक बैंक के शाखा प्रबंधक बतौर गवाह कोर्ट में पेश हुए, जिनसे जिरह होना बाकी है। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में स्थगन प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। इसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 26 नवंबर तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed