फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   abdullah azajm pan card issue

अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में अब 29 को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
abdullah azajm pan card issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मामले में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने अगली तारीख 29 सितंबर तय की है।
विज्ञापन

भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दिसंबर 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उनका आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने गलत तरीके से दस्तावेज तैयार करवाकर दो पैन कार्ड बनवा लिए और उससे अनुचित लाभ ले लिया। मामले की सुनवाई रामपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। जिसमें सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता द्वारा दाखिल की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर आरोप तय हो चुके हैं। साथ ही वादी आकाश सक्सेना की गवाही-जिरह की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। मामले में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मामले में सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 सितंबर तय की है। उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट मामले में भी 29 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed