फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   abdul salam blamed azam khan

आजम के इशारे पर सीज किए गए अधिकार : सलाम

Thu, 24 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
abdul salam blamed azam khan
जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए हैं वो निराधार हैं। उनके अधिकार नगर विकास मंत्री आजम खां के इशारे पर सीज किए गए हैं। गांव की आवाम पर जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुल्म के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं वो निराधार हैं। उनकी छवि धूमिल करने के लिए नगर विकास मंत्री आजम खां के इशारे पर उनके अधिकार सीज किए गए हैं। अब उनकी हत्या कराने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन



मंत्री जिला पंचायत की सियासत में गांव के लोगों का दखल नहीं चाहते। वो न तो डरेंगे और न ही हिम्मत हारेंगे। गांव की अवाम पर किसी तरह का जुल्म नहीं होने दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में मंत्री के जुल्म के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि नगर विकास मंत्री ने ईमानदारी का जो चोला पहन रखा है उसे भी प्रदेश की जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा। जनता को बताया जाएगा कि नगर विकास मंत्री ने जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर गांवों के गरीब किसानों की जमीन छीनी है। योजनाओं के नाम पर सरकार से जो पैसा मिल रहा है वो भी यूनिवर्सिटी में खर्च किया जा रहा है।



आजम खां ने जौहर ट्रस्ट के नाम पर अरबों रुपये की संपत्ति जमा की है। आरटीआई के तहत यूनिवर्सिटी की पूरी जानकारी हासिल की जाएगी। मंत्री के सताए लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए हाईकोर्ट की भी शरण ली जाएगी। विधानसभा चुनाव में भी नगर विकास मंत्री को सबक सिखाया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सलाम भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed