फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aap protest against nda goverment

केंद्रीय मंत्री पर भड़के आप कार्यकर्ता, पुतला फूंका

Fri, 23 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
aap protest against nda goverment
आप कार्यकर्ता केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह के खिलाफ सड़क पर आए। उन्होंने दलित विरोधी बताते हुए उनका पुतला फूंका। राष्ट्रपति से हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। जिला संयोजक नरेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को फोटो चुंगी पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन



साथ ही उनका पुतला भी तैयार किया। प्रदर्शन के बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिला संयोजक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने देश की करोड़ों जनता का अपमान किया है। उनकी मानसिकता दलित विरोधी है। प्रधानमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें। उन्होंने राष्ट्रपति से भी हरियाणा सरकार को भंग करने की मांग की।
विज्ञापन



जिला सचिव जुल्फिकार अली तुर्क ने कहा कि केंद्र और भाजपा शासित प्रदेश प्रदेशों की सरकार असफल साबित हो रही हैं। भाजपा पूरे देश का माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का भरोसा दिलाकार सत्ता तो कब्जा ली पर अब अपना वादा भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुतला फूंकने वालों में नरेश कुमार गुप्ता, जुल्फिकार अली तुर्क, रामबाबू यादव, परवेज निजामी, सौरभ यादव, सोनू गौतम, पंकज, गौरव शर्मा, शांति प्रसाद, राम सिंह तुरैहा, आनंद प्रकाश अग्रवाल, उस्मानी अंसारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed