फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aanganwadi orgnaize meeting

विधायकों को घेरेंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Sun, 10 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 10 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
aanganwadi orgnaize meeting
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विधायकों का घेराव करेंगी। कार्यकत्रियों ने मीटिंग कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष मिथलेश चौधरी ने अंबेडकर पार्क में हुई बैठक में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के उपेक्षात्मक रवैये के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है। प्रदेश भर में 31 जनवरी को कार्यकत्रियां विधायकों का घेराव करेंगी।
विज्ञापन



दिल्ली में भी आंदोलन होगा। केंद्र सरकार ने न सिर्फ बजट में कटौती की है, बल्कि योजना के निजीकरण का भी खाका तैयार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का भी रवैया भी ठीक नहीं है। कई साल से कार्यकत्रियों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। इतने कम मानदेय में कार्यकत्रियों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों भी लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने दोनों सरकारों के खिलाफ प्रदेश भर में सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। जिला सचिव ने कार्यकत्रियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सुषमा राजी, मंजू विष्ट, निर्मला पांडे, सावित्री सक्सेना, कमलेश गंगवार, बबीता, सुधा, नसीम खाबर, मीना बी, पाशा बी, आशारानी, साधना, जगजीत कौर, सुषमा रानी, रिता शर्मा, शीतल भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed